[ad_1]
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सनातन धर्म को मानने वालों के लिए गुरुवार का दिन विशेष महत्व रखता हैं। इस दिन निश्छल एवं सह्रदय मन से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। वरना व्यक्ति को इसके बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानें इस बारे में-
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है। ईशान कोण संबंध घर के छोटे सदस्यों से माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से उसने ऊपर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
कहते हैं, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में सरसों के तेल या तिल का दीपक नहीं जलाना चाहिए। इस दिन केवल घी का दीपक ही जलाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें
ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो, गुरुवार के दिन सिलाई भी नहीं करनी चाहिए। इससे गुरु कमजोर होता है। गुरु कमजोर होने से घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
इस दिन न तो बाल काटने चाहिए और न ही शेविंग करनी चाहिए। गुरुवार के दिन नाखून काटना भी शुभ नहीं माना जाता। इस दिन नाखून काटने से कुंडली में गुरू कमजोर होता है। देवगुरु बृहस्पति सुख-समृद्धि, धन, शांति और सौभाग्य के कारक माने जाते हैं।
इस दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए और न ही नहाते समय साबुन का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए गुरुवार के दिन साबुन, शैंपू, डिटर्जेंट और सर्फ का उपयोग न करें। इस दिन घर की साफ-सफाई करते समय घर का कबाड़ भी बाहर नहीं निकालना चाहिए।
[ad_2]
Add Comment