[ad_1]
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम की कई वैरायटी आती हैं। इस सीजन में आम का स्वाद तो मानो स्वाद को एक नया ट्विस्ट दे देता है। खाली पेट इसका सेवन करना किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं होता। आप सिर्फ आम को फल के तौर पर ही नहीं, बल्कि इससे मजेदार रेसिपीज से बनी चीजें भी बनाकर खा सकते हैं। ‘मैंगो सैंडविच’ (Mango Sandwich)आप बच्चों के लिए बना सकते हैं। तो आइए जानें इसे बनाने की रेसिपी के बारे में-
सामग्री
आम – 2-3
ब्रेड के पीस – 6-7
दूध – 3 कप
मिल्क पाउडर – 1/4 कप
टूटी फ्रूटी आइसक्रीम – जरूरत अनुसार
चीनी – 3 चम्मच
यह भी पढ़ें
बनाने की विधि
- सबसे पहले आम को छीलकर बीज अलग कर लें। इसके बाद गूदा मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
- अब गैस पर दूध रखें और इसमें मिल्क पाउडर और चीनी मिलाकर चला लें। दूध को अच्छे से चलाते हुए एकदम गाढ़ा कर लें।
- जैसे इससे रबड़ी बन जाए तो इसको फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के लिए रखने से पहले इसमें टूटी फ्रूटी आइस्क्रीम भी मिलाएं।
- अब ब्रेड के कोने निकाल दें और ब्रेड की स्लाइस पर एक और आम का गुदा लगाएं।
- वहीं दूसरी ओर रबड़ी। दोनों स्लाइस पर मिश्रण मिक्स करके बंद कर दें। आपके टेस्टी मैंगो सैंडविच तैयार हैं। बच्चों को सर्व करें।
[ad_2]
Add Comment