[ad_1]
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में लोगों को अपनी सेहत का काफी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में ज्यादा तला-भुना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में इस मौसम में सत्तू से बनी चीजों का सेवन करना काफी फायदेमंद बताया जाता है। वैसे तो लोग इसका ड्रिंक बनाकर पीना ज्यादा पसंद करते हैं, पर कई जगह सत्तू का पराठा बनाकर नाश्ते में खाया जाता है।
अगर आप नाश्ते में इसे खाते हैं तो इससे पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है। इसके साथ ही ये पेट से जुड़ी कई परेशानियों को भी दूर करता है। आइए जानें सत्तू का पराठा बनाने की रेसिपी।
सामग्री
सत्तू– 2 कप
गेहूं का आटा- 3 कप
अजवाइन- आधा चम्मच
लहसुन– 5 कूटी हुई
प्याज – दो बारीक कटे
अदरक- एक चम्मच बारीक कटे
अमचूर– एक चम्मच
हरी मिर्च- 2 से 3 बारीक कटी हुई
नींबू- एक
हरी धनिया– 2 से 3 चम्मच कटी हुई
नमक– स्वादानुसार
घी- दो चम्मच
सरसों तेल– आधा कटोरी
बनाने की विधि
सत्तू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में घी, नमक और पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। फिर सत्तू का मसाला तैयार करने के लिए एक कटोरी लें।
इसमें सत्तू सहित सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं। पराठा बनाने से पहले आटे को फिर से एक बार गूंथ लें।
आलू पराठे की तरह इसमें सत्तू का मसाला भरें और हल्के हाथ से बेलें। जब ये बन जाए तो गर्म तवे पर इसे सुनहरा होने तक सेकें। अचार और दही के साथ इसे गर्मागर्म ही सर्व करें।
[ad_2]
Add Comment