[ad_1]
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: मौजूदा समय में बिजी लाइफस्टाइल में हर व्यक्ति के लिए दिमाग व मन को शांत रख पाना बहुत मुश्किल का काम है। क्योंकि,यह बात सच है कि जीवन में खुश रहने के लिए पैसा ही सब कुछ नहीं होता आपके मन की शांति होना भी बहुत जरूरी है। जिसका हल सिर्फ वास्तु शास्त्र में ही है। इसके नियम पर चलकर हम मन को शांत रख सकते हैं। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा संचार कर सकते हैं। तो ऐसे में आइए जानें वास्तु-शास्त्र से जुड़े विशेष उपाय।
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मेंटल पीस बनाए रखने के लिए घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में पारिवारिक फोटो लगानी चाहिए। पश्चिम दिशा में परिवार की या परिवार के मुख्य जोड़े की फोटो लगाना शुभ माना जाता है।
कहते हैं, गायत्री मंत्र, गणपति अथर्वशीर्षम जैसे मंत्रों का जाप करें। इससे व्यक्ति के मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। अगर आपके काम में कोई बाधा आ रही है तो घर में कपूर के 2 गोले या क्रिस्टल रखें। जब वे सिकुड़ जाएं तो उन्हें बदल दें। घर के बड़े मुखिया को दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में सिर करने सोना चाहिए। यह एक उचित नींद सुनिश्चित करेगा जिससे शरीर को ऊर्जावान बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें
मंदिर में शुद्ध घी से बने हुए दीये ही जलाएं। साथ ही अगरबत्ती, धुप/गुग्गुल जलाना, घंटानाद और शंख बजाना कभी न भूलें। साफ-सफाई करते समय पानी में चुटकी भर नमक डालना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और सकारात्मक का वास होगा।
मेंटल पीस के लिए जरूरी है कि घर में टूटी हुई चीजों को न रखा जाए। टूटी-फूटी चीजें घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकती हैं, इसलिए सभी टूटी हुई चीजें जैसे शीशा, बर्तन और फर्नीचर को घर से बाहर कर देना चाहिए।
आपका बेडरूम पश्चिम-उत्तर दिशा में नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि इस दिशा में ज्यादा देर तक रहना अच्छा नहीं होता है। इस दिशा में ज्यादा देर रहने से बेचैनी होने लगती है। आपको इस जोन में ज्यादा देर नहीं रहना चाहिए, वरना आपके मन व मस्तिष्क पर प्रभाव पड़ सकता है।
[ad_2]
Add Comment