[ad_1]
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: वास्तु शास्त्र (Vastu Shatra) में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आप अपने घर और जीवन में सुख, समृद्धि, और शांति ला सकते हैं। वास्तु में पेड़-पौधों का भी खास महत्व बताया गया हैं। वास्तु में इंडोर प्लांट में एक खास ऊर्जा बताई गई हैं। इनमें से एक है स्नेक प्लांट (Snake Plant)। स्नेक प्लांट को घर की किस दिशा में लगाना चाहिए और इससे यहां लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं। आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जान लीजिए-
जानें स्नैक पौधा लगाने के फायदे
नैचुरल प्यूरीफायर
जानकारों के अनुसार, यह पौधा एक नैचुरल प्यूरीफायर के तौर पर माना जाता है इसे घर में लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यहां पर इसे लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और पॉजिटिविटी आती है। इसके अलावा, यह पौधा घर के सदस्यों में प्यार भी बढ़ाता है।
सेहत में होता है सुधार
स्नेक प्लांट को अपने आसपास रखने से सेहत में सुधार होता है। अगर आप नौकरी या व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो इसे अपने कार्यस्थल पर रखें। इससे सुरक्षा बढ़ती है और हर काम में कामयाबी मिलती है।
घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत
यह ऐसा पौधा माना जाता है जिसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसे घर में लगाने से धन के रास्ते खुलते हैं और वास्तु दोष भी दूर होता है।
सुख- शांति का होता है संचार
घर में यह पौधा लगाने से सुख-शांति आती है। इसके अलावा यह घर के सदस्यों को मानसिक शांति देने में भी मदद करता है।
शौचालय से रखें दूर
इस प्लांट को शौचालय से दूर रखना चाहिए क्योंकि वहां से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा इसकी प्राकृतिक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है। इसे खिड़की के पास रखना चाहिए ताकि इसे सीधा प्रकाश मिल सके।
[ad_2]
Recent Comments