[ad_1]
08:59 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score:ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू
236 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। स्टीव स्मिथ और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 31 रन है।
08:47 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score: भारत ने 235 रन बनाए
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर 235 रन बनाए हैं। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 53, ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 और ईशान किशन ने 52 रन की पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने नौ गेंद में 31 रन बनाए। ऑस्ट्र्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने तीन विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस विशाल लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा, लेकिन रात में बल्लेबाजी आसान होती है और ओस आने पर भारत गेंदबाजी मुश्किल में फंस सकते हैं।
08:41 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा
221 रन पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 43 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। नाथन एलिस ने उन्हें टिम डेविड के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
08:37 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 200 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 215/3 है।
08:36 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score: सूर्यकुमार आउट
सूर्यकुमार यादव 10 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने उन्हें मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह और ऋतुराज क्रीज पर हैं।
08:30 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक
ऋतुराज गायकवाड़ ने 39 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने पूरे मैच में एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की है और टीम को अच्छे स्कोर तक ले आए हैं।
08:16 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा
164 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। ईशान किशन 32 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए। अब गायकवाड़ के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/2 है।
08:14 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक
ईशान किशन ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक तीन चौके और चार छक्के लगाए हैं। टी20 में यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। किशन ने पिछले टी20 में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी।
08:13 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार
भारत का स्कोर एक विकेट पर 150 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ बेहतरीन साझेदारी कर चुके हैं। टीम इंडिया के लिए 200 से ज्यादा का स्कोर बेहद आसान दिख रहा है।
08:07 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score: ईशान और ऋतुराज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और भारत को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 147/1 है।
07:52 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/1 है।
07:32 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS Live Score: यशस्वी अर्धशतक लगाकर आउट
77 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। यशस्वी जायसवाल 25 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने उन्हें एडम जैम्पा के हाथों कैच कराया। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। अब ईशान किशन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 81/1 है।
07:30 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS: जायसवाल का अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह तेज गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। पावरप्ले में ही उन्होंने अपना अर्धशतक कर लिया है और आसानी से इस मैच में शतक बना सकते हैं।
07:28 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS: भारत का स्कोर 50 रन के पार
भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। जायसवाल आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/0 है।
07:06 PM, 26-Nov-2023
IND vs AUS: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। पहले ओवर में दोनों ने मिलकर 10 रन बनाए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/0 है।
[ad_2]
Add Comment