[ad_1]
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी 9 ग्रहों में कुछ को छोड़कर बाकी सभी ग्रह हर एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु, शनि और राहु-केतु के अलावा बाकी सभी ग्रह हर महीने एक से दूसरी राशि में यात्रा करते हैं। जब भी ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों के ऊपर होता है। ऐसे में आइए जानते हैं जुलाई के महीने में कब और कौन से ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे और इस राशियों के ऊपर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़ें-
जुलाई में चंद्रमा का गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदलते हैं। ऐसे में जुलाई के महीने में चंद्रमा का राशि परिवर्तन हर सवा दो दिन बाद होगा।
सूर्य का गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। शास्त्रों में सूर्य के राशि परिवर्तन को सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ऐसे में 16 जुलाई को सूर्य राशि परिवर्तन कर्क राशि में होगा। कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य हासिल है।
मंगल का गोचर
01 जुलाई को साहस और पराक्रम के कारक ग्रह माने जाने वाले मंगल अपनी राशि बदलेंगे। मंगलदेव 10 मई से कर्क राशि में है और अब ये 1 जुलाई को सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे।
बुध का गोचर
वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध 8 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह अभी मिथुन राशि में मौजूद हैं।
[ad_2]
Add Comment