[ad_1]
12:54 PM, 11-Aug-2023
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद किरण रिजिजू ने कहा कि विपक्षी दलों ने पिछले कई दिनों से मणिपुर का बहाना करके संसद को चलने नहीं दिया। कल जब प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर और पूरे पूर्वोत्तर पर बहुत अच्छी तरह से अपनी बात रखी तब विपक्ष ने वॉकआउट किया। पूर्वोत्तर के सभी एनडीए सांसद प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखने जा रहे हैं कि उन्होंने कल मणिपुर और पूर्वोत्तर पर विस्तार से अपनी बात रखी।
12:46 PM, 11-Aug-2023
शाह ने कहा कि इन तीनों कानूनों को रिप्लेस कर के इनकी जगह तीन नए कानून जो बनेंगे, उनकी भावना होगी भारतीयों को अधिकार देने की। इन कानूनों का उद्देश्य किसी को दंड देना नहीं होगा। इसका उद्देश्य होगा लोगों को न्याय देना। उन्होंने कहा कि 18 राज्यों, छह यूटी, भारत की सुप्रीम कोर्ट, 22 हाईकोर्ट, न्यायिक संस्थाओं, 142 सासंद और 270 विधायकों के अलावा जनता ने भी इन विधेयकों को लेकर सुझाव दिए हैं। चार साल तक इस पर काफी चर्चा हुई है। हमने इस पर 158 बैठकें की हैं।
12:37 PM, 11-Aug-2023
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं जो तीन विधेयक एक साथ लेकर आया हूं, वे सभी पीएम मोदी के पांच प्रणों में से एक को पूरा करने वाले हैं। इन तीन विधेयक में एक है इंडियन पीनल कोड, एक है क्रिमिनल प्रोसीजर कोड, तीसरा है इंडियन एविडेंस कोड। इंडियन पीनल कोड 1860 की जगह, अब भारतीय न्याय संहिता 2023 होगा। क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 प्रस्थापित होगी और इंडियन एविडेंट एक्ट, 1872 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम प्रस्थापित होगा।
12:08 PM, 11-Aug-2023
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुबह मानसून सत्र के आखिरी दिन संसद पहुंचे।
12:08 PM, 11-Aug-2023
अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर CPI सांसद बिनॉय विश्वम ने कहा कि संसद में किसी को भी किसी भी वक्त निलंबित किया जा सकता है, वही आज की संसद है। यह संसद में सत्तारूढ़ पीठों की इच्छाओं को एकतरफा थोपने का स्थान बन गया है।
12:07 PM, 11-Aug-2023
NC सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे अफसोस है कि उन्होंने एक अच्छे सदस्य को निलंबित किया।
12:06 PM, 11-Aug-2023
लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण और अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं मोदी जी को मणिपुर के बारे में बोलने के लिए मजबूर करने के लिए कांग्रेस को बधाई देना चाहता हूं। मैंने पीएम मोदी को कई बार बोलते हुए सुना है, लेकिन कल उनके वाक्य और उच्चारण कहीं और जा रहे थे और उनके चेहरे से लग रहा था कि वे हार रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी का निलंबन संसद में तानाशाही और संख्या का दुरुपयोग है।
11:14 AM, 11-Aug-2023
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चौधरी को मामूली आधार पर निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने सिर्फ ‘नीरव मोदी’ कहा था। नीरव का मतलब शांत, मौन है। आपने उन्हें इस बात पर निलंबित कर दिया?
11:02 AM, 11-Aug-2023
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई।
11:00 AM, 11-Aug-2023
अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा से निलंबित करने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि संविधान की धारा 105(1) के तहत, हर सांसद को संसद में बोलने की स्वतंत्रता है। यदि बहुमत की शक्ति का दुरुपयोग करके किसी भी सांसद को इस प्रकार निलंबित किया जाए, तो यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए उपयुक्त मामला है।
10:58 AM, 11-Aug-2023
एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण ने कहा कि संसद सत्र के पहले दिन भी पीएम ने ऐसा कहा था, लेकिन जिस तरह की घटनाएं मणिपुर में हो रही हैं, मुझे लगता है कि उन्हें और अधिक बोलना चाहिए था और अधिक काम करना चाहिए था। आज भी मणिपुर में घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में अगर PM वहां गए होते या दोनों पक्षों की बैठक बुलाई होती या शांति वार्ता शुरू हुई होती तो हम कहते कि वे जो कहते हैं, वही करते हैं। अभी तो ऐसा नहीं लगता।
10:57 AM, 11-Aug-2023
लोकसभा में अधीर चौधरी के निलंबन पर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि संसद में उच्च पद पर बैठे नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करना और चेतावनी के बाद भी माफी नहीं मांगना ठीक नहीं है। सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन भारत का संविधान रहेगा। देश में गरिमा और दूसरे नागरिक के प्रति प्रेम और सम्मान ही लोकतांत्रिक देश की पहचान है।
10:49 AM, 11-Aug-2023
द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने रंजन चौधरी के निलंबन पर कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने कल जो किया वह बहुत गलत था। वह क्या कहना चाहते थे? देश की 140 करोड़ जनता आपको देख रही थी। यह भाजपा या सरकार का अपमान नहीं था। वह संसद का अपमान करने की कोशिश कर रहे थे। इससे सबको सबक मिलेगा कि सदन में कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने फ्लाइंग किस विवाद पर कहा कि संसद और देश का अपमान करना कांग्रेस की आदत है। राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस देकर संसद का अपमान किया। पहले उन्होंने संसद में पीएम मोदी को गले लगाया और आंख मारी और अब उन्होंने फ्लाइंग किस किया।
10:47 AM, 11-Aug-2023
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के सदन से निलंबन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कार्रवाई सदन के नियमों के अनुसार की जाती है। इस बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
10:41 AM, 11-Aug-2023
इस बीच, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, जो लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, के निलंबन का असर निचले सदन की कार्यवाही पर पड़ने की संभावना है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी के निलंबन पर चर्चा के लिए आज सुबह पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है।
[ad_2]
Add Comment