[ad_1]
06:47 PM, 07-Dec-2023
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पंचतत्व में विलीन हो गए। हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीन भाइयों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम थीं।
05:45 PM, 07-Dec-2023
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के दो आरोपियों पर सर्वाधिक पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। गुरुवार को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। उधर, पुलिस की टीमें आरोपी रोहित सिंह राठौड़ पुत्र गिरधर सिंह गांव जूसरिया थाना मकराना जिला नागौर और नितिन फौजी पुत्र कृष्ण जाट निवासी डूंगराजाट गांव, पुलिस थाना सदर जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा की तलाश कर रही है। हालांकि, दोनों आरोपियों का अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।
04:26 PM, 07-Dec-2023
क्या वह किसी मां का बेटा या किसी मां की बेटी नहीं थी। भाइयों इससे हमारी डिस्ट्रीब्यूशन के मैटर को लेकर बात हुई थी। जिस मैटर में हमें वैभव गहलोत पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करवाया किसी तरीके से कराया था। वैभव गहलोत हमसे हिस्सा लेता था। सारी एक्सटॉर्शन मनी का। इस बात का सबूत हमारे पास कॉल रिकॉर्डिंग में है। जरूरत पड़ने पर वह भी आपके सामने बहुत जल्दी आ जाएगी और इसके साथ कुछ महत्वपूर्ण नाम भी जुड़े हैं। टांटिया हॉस्पिटल के मालिक, जुगल राठी बीकानेर, एलडी मित्तल से सेटलमेंट वैभव ने पर्सनली कराया। हमसे शेयर भी लिया। यह बात हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि यह हमारे दुश्मन सिद्धू मुसेवाला के भी टच में था।
03:25 PM, 07-Dec-2023
#WATCH | Rajasthan | The body of Sukhdev Singh Gogamedi, national president of Rashtriya Rajput Karni Sena, was brought to Shri Bhawani Niketan School and College in Jaipur for people to pay their last respects. pic.twitter.com/ypaM21Anz2
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 7, 2023
03:03 PM, 07-Dec-2023
गोगामेड़ी हत्याकांड में इन बातों पर बनी सहमति
- घायल अजीत सिंह के परिजनों को भी आर्थिक सहायता दिलाई जाए।
- गोगामेड़ी के परिवार के सदस्यों को हाई सिक्योरिटी सुरक्षा मिले।
- सुखदेव सिंह के परिवार के सदस्यों हथियार लाइसेंस स्वीकृत किया जाए।
- आपराधिक साजिश में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई, रोहित गोदारा और अन्य जो भी शामिल हो, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
- दोनों हत्यारों जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।
- एनआईए से जांच कराने और केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट कराने की मांग।
- सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराने पर अधिकारियों की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाए।
- घटना के पहले और बाद में लापरवाही बरतने के संबंध में विभागीय जांच की जाएगी।
- सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिलवाई जाए।
- मामले के सभी गवाहों को जयपुर कमिश्नरेट या संबंधित जिले से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
03:03 PM, 07-Dec-2023
सुखदेव सिंह के अंतिम दर्शन के बड़ी संख्या में लोग पैतृक गांव गोगामेड़ी में पहुंचे हुए हैं। गांव में पुलिस और प्रशासन के लोग भारी संख्या में मौजूद हैं।
02:29 PM, 07-Dec-2023
Sukhdev Singh Last Rites Live: गोगामेड़ी पंचतत्व में विलीन; भाइयों ने दी मुखाग्नि, हत्यारों पर 5 लाख का इनाम
जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे सुखदेव सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी पहुंच गया है। सुखदेव सिंह के अंतिम दर्शन यात्रा चौमू, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा होते हुए गोगामेड़ी पहुंचे हैं। यहां लोगों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
[ad_2]
Add Comment