[ad_1]
मुंबई: चिकन, चावल, चीनी, चाय, चिकनाई और चपाती का अगर आप शौक रखते हैं तो आपको महंगा पड़ सकता है। इन चीजों का सेवन एक लिमिट में ही करें नहीं तो यह सेहत के लिए नुकसान साबित हो सकता है। चिकन, चावल, चीनी, चिकनाई और चपाती के खाने से और चाय पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं। हम आपके लिए विस्तृत जानकरी ले आए हैं, एक- एक करके हम इसके बारे में बताएँगे।
1. चपाती खाने के नुकसान
चपाती जिसे हम रोटी भी कहते हैं। रोटी को हम हमेशा अपने स्वास्थ्य से जोड़ कर देखते हैं और मान कर चलते हैं कि यह हमारे स्वस्थ्य शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। लेकिन, क्या आपको मालूम है रोटी खाना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
आइये हम आपको चपाती खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं- चपाती अगर हम रात में खाते हैं तो वजन बढ़ने और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। साथी ही मेटाबोलिज्म बेकार हो सकती है।
चपाती खाने से क्यों बढ़ता है वजन
रात में ज्यादा चपाती खाने ये मोटापे की खतरा बढ़ सकती है। क्योंकि चपाती में कैलोरी की मात्रा पाई जाती है। एक रोटी में 71 कैलोरी होती है। हम रात में कोई मेहनत का कम करते नहीं हैं इसलिए हम रात में अगर दया तीन से ज्यादा रोटी खाते हैं तो ये समस्या हो सकती है।
चपाती ब्लड शुगर क्यों बढाती है
चपाती खून में शुगर का लेवल बढ़ाने का काम करती है। इससे इंसुलिन प्रोडक्शन प्रभावित होता है। ब्लड में शुगर बढ़ने पर शरीर के बाकी अंगों पर बुरा प्रभाव डाल सकती है।
चपाती मेटाबोलिज्म पर क्या असर डालती है
रोटी एक सिंपल कार्ब होती है। यह मेटाबोलिज्म को खराब कर सकती है। रोटी बॉवेल मूवमेंट पर भी बुरा असर डाल सकती है।
2. चिकन खाने के नुकसान
चिकन को लेकर ये धारणा है कि इसे खाने से शरीर काफी स्वास्थ्य और हिस्ट-पुष्ट रखता है। लेकिन ऐसा नहीं है। एक अध्ययन में पाया गया कि चिकन एलडीएल खराब कोलेस्ट्रोल को बढ़ा देता है। इसका सीधा असर ह्रदय पर पड़ता है। इससे ह्रदय रोग की समस्या का जन्म होता है।
चिकन डेली खाने से और भी कई नुकसान हो सकते हैं। आइये हम एक नजर डालते हैं-
- चिकन मोटापा का कारण बन सकता है।
- चिकन ब्लड प्रेशर को हाई कर सकता है।
- चिकन खाने से बॉडी में बढ़ने लगेगा यूरिक एसिड।
- चिकन खाने से हो सकता है UTIकी समस्या।
3. चीनी खाने के नुकसान
चीनी, जिसका इस्तेमाल हर एक घर करता है। वो भी एकदम भरपूर मात्रा में। दिन की शुरुआत से लेकर रात में सोने के पहले तक। यही नहीं जितना भी हम घर में स्वीट डिशेज बनाते हैं या खाते हैं सब अमूमन चीनी से ही मिलकर बना होता है और हम बहुत स्वाद लेकर खाते भी हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है ये स्वाद देने वाला चीनी सेहत के लिए हानिकारक होता है। चीनी का ज्यादा इस्तेमाल करने से इसके कई साइड इफेक्ट हैं।
आइये हम आपको चीनी के साइड इफेक्ट के बारे में बताते हैं-
- मोटापा बढ़ने की प्रॉब्लम
- दिल की बीमारी का खतरा
- अल्जाइमर का खतरा
- फैटी लिवर की प्रॉब्लम
- खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर में बढ़ने लगता है
चीनी खाने की लत शरीर खराब कर सकता है, जानिए इसकी शुरुआती लक्षण
- स्किन का खराब होना
- सुस्ती और थकान
- लगातार बढ़ रहा है वजन
4. चावल खाने के नुकसान
चावल बनाना सबसे ज्यादा आसान है। इसिलए हम इसे जल्दी से पका लेते हैं और खा लेते हैं। कई लोगों को तो चावल बहुत पसंद होता है। वे रोटी खाने के बजाय चावल ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ज्यादा चावल हमारे सेहत के नुकसान देह हो सकती है।
चावल ज्यादा खाने से होने वाले नुकसान –
- ओवरईटिंग के हो सकते हैं शिकार
- मोटापा की हो सकती है समस्या
- गैस की हो सकती है शिकायत
- सुस्ती होती है महसूस
- डायबिटीज का बढ़ जाता है खतरा
हड्डियां हो सकती है कमजोर
पथरी की हो सकती है शिकायत
5. चाय का साइड इफ़ेक्ट
अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय से करते हैं। सुबह उठते ही सबसे पहले चाय की तलब लगती है। कई लोग चाय के इतने शौकीन होते हैं, कि उन्हें दिन में जितनी भी बार चाय दो वे माना नहीं करेंगे। कुछ को तो हर एक-दो घंटे पर चाय चाहिए। चाय पीकर वे अपनी थकान को मिटाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है, जरूरत से ज्यादा चाय पीना आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
डिहाइड्रेशन की समस्या
अगर आप अधिक मात्रा में चाय पीते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है। दूध वाला चाय ज्यादा नुकासान करता है। दूध वाले चाय में मौजूद कैफीन शरीर की पानी को सोखती है। जिस वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या आती है।
घबराहट (Anxiety)
चाय का ज्यादा सेवन करने से घबराहट की भी समस्या हो सकती है। क्योंकि चाय में टैनिन पाया जाता है, जो आपके परेशानी का कारण बनता है। यही नहीं अगर आप एंटीबॉयटिक दवाओं का सेवन करते हैं, तो ऐसे में चाय पीने से बचें। ये आपके दवाईयों के असर को कम कर सकती है।
एसिडिटी
सुबह खाली पेट चाय पीने पर आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। चाय का सेवन अधिक मात्रा में करने पर पेट भी फूल सकता है। चाय में कैफिन पाया जाता है, जिस वजह से पेट में गैस बनता है। इस तरह आपको पाचन शक्ती की कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नींद कम आती है
ज्यादा चाय पीने से नींद कम आती है। नींद पूरी न होने के कारण आपको तनाव, स्किन प्रॉब्लम जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ब्लड प्रेशर
ज्यादा चाय पीने से ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो अधिक मात्रा में चाय पीने से बचें। ये आपके सेहत को प्रभावित कर सकता है।
एक्ने
अधिक मात्रा में चाय के सेवन से बॉडी हारमोंस असंतुलित हो जाते हैं, जिससे एक्ने और पिंपल जैसी समस्याएं होती है।
6. चिकनाई डाइट से होने वाले नुकसान
चिकनाई जिसे हम हाई फैट डाइट भी कहते हैं यानी ज्यादा चिकनाई वाले खाद्य पदार्थो का सेवन करना। ऐसे पदार्थों के अधिक सेवन से दिल के दौरे और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। वसा वाला भोजन बड़ी उम्र के लोगों में अचानक दिल की धड़कन रुकने का कारण बन सकता है। भोजन का हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली पर सीधा असर पड़ता है। एक अध्ययन में पाया गया कि हाई फैट डाइट बड़ी उम्र के लोगों में डायबिटीज जैसी बीमारी का कारण भी बन सकता है।
चिकनाई यानी हाई फैट डाइट खाने से आपकी कमर का साइज बढ़ सकता है। इसके आलावा फैटी डाइट से आपके शरीर को और भी बहुत से गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
आइये जानते हैं कौन-कौन से नुकसान
फैटी लीवर का हो सकता है खतरा
यदि ज्यादा फैट वाला खाना खाते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते तो फैटी लीवर के चांस बढ़ जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार फैटी लीवर 70 प्रतिशत मोटापे से होता है।
मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर
ज्यादा फैटयुक्त आहार के कारण व्यग्रता, कमजोर याददाश्त और किसी काम को बार-बार करने की आदत भी बन सकती है।
धमनियों को सकता है नुकसान
अगर आप हाई फैट डाइट लेते हैं, तो आपके शरीर की धमनियों को समय से पहले नष्ट कर सकता है।
बच्चों को हो सकती है एडीएचडी की शिकायत
हाई फैट डाइट बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। हाई फैट डाइट से बच्चों में एडीएचडी का जोखिम बढ़ जाता है।
[ad_2]
Add Comment