[ad_1]
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: शायद आपने ‘आइस एप्पल’ (Ice Apple) का नाम न सुना हो। ‘आइस एप्पल’ को ‘ताड़गोला’ के नाम से भी जाना जाता है, जो दिखने में एकदम लीची जैसा होता है। आइस एप्पल का स्वाद नारियल पानी की तरह होता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। नॉर्थ की तरफ शायद लोग इस फल से अंजान है, लेकिन भारत के दक्षिणी हिस्सों में यह काफी लोकप्रिय है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन A, विटामिन- K जैसे पोषक तत्व होते है। स्वस्थ शरीर के लिए आइस एप्पल का सेवन काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है आइस एप्पल।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मी से बरसात के मौसम में लोगों के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ताड़गोला का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसलिए डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए इसे जरूर खाएं।
जो लोग मोटापे का शिकार हैं उन्हें वजन कम करने के लिए इस फल का जरूर सेवन करना चाहिए। ताड़गोला को वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, क्योंकि, इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। साथ ही, इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, फाइबर से भरपूर ताड़गोला, सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया को सही करने में मददगार है। इतना ही नहीं ये बॉवेल मूवमेंट को भी तेज करता है जिससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इस तरह ये पेट की समस्या वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है।
गर्मी में चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलने से सबसे अधिक स्किन की समस्या होती है। स्किन रैशेज, जलन, खुजली, फोड़े-फुंसी, लाल चकत्ते उभरने लगते हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए ताड़गोले का रस चेहरे पर लगाएं। रस में चंदन पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। त्वचा से सन टैनिंग, सनबर्न की समस्या दूर होगी। चेहरे पर निखार भी आएगा।
ताड़गोला यानी आइस एप्पल का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इसे खाने से लिवर की फंक्शनिंग को सुधारने में मदद मिलती है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो लिवर को डैमेज होने से बचाता है।
[ad_2]
Add Comment