[ad_1]
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: आमतौर पर लोग लाल सेब ही खाना पसंद करते हैं लेकिन हरा सेब (Green Apple) भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हरा सेब विटामिन-C और K से भरपूर होता है। इसके अलावा, इसमें आयरन पोटैशियम कैल्शियम एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स भी मौजूद होता है। जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह के लाभ दे सकते हैं। अगर आप हरे सेब के बारे नहीं जानते, तो आज आइए जानें इसके सेवन से होने वाले फायदे।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हरा सेब में पोषक तत्वों का भंडा है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम, कॉपर, आयरन, जिंक, विटामिन-A और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके लीवर के लिए बहुत ही गुणकारी है। इतना ही नहीं ये तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं।
अगर आप डायबिटीज़ के रोगी हैं, तो आपको हरे सेब ज़रूर खाने चाहिए। हरे सेब में लाल सेब की तुलना में चीनी की मात्रा कम होती है और फाइबर कहीं ज़्यादा होता है। खासतौर पर हरा सेब टाइप-2 डायबिटीज़ के ख़तरे को कम करने के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें
जो लोग दिल के मरीज हैं, उन्हें हरा सेब दिन में एक बार तो जरूर खाना चाहिए। क्योंकि, इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। खास बात ये भी है कि हरे सेब में डाइटरी फाइबर होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। अगर आप हार्ट के मरीज हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ग्रीन एप्पल का सेवन कर सकते हैं।
पिछले कुछ सालों में टीवी, लैपटॉप और मोबाइल के इस्तेमाल से लोगों को आंखों से जुड़ी दिक्कते आना आम हो गया है। आंखों के कमज़ोर होने से लेकर ड्राइनेस तक, लोग कई तरह की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। अगर आपका भी स्क्रीन-टाइम बढ़ गया है तो आपको अपनी डाइट में हरा सेब ज़रूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-ए आपकी आंखों की रोशनी के लिए अच्छा साबित होगा।
हरे सेब (Green Apple) में पोटैशियम, विटामिन-K और C भरपूर मात्रा में होता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि विटामिन-K महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है और उनकी हड्डियों को मज़बूत बनाता है।
[ad_2]
Add Comment