[ad_1]
Pic Source: Social Media
मुंबई: व्रत जिसे उपवास भी कहते हैं। ज्यादातर धार्मिक मान्यताओं की वजह से लोग व्रत रखते हैं। व्रत का मतलब ज्यादातर लोग पुण्य से लोग जोड़ कर देखते हैं। धार्मिक आधार पर व्रत को श्रद्धा और भक्ति से भी जोड़कर देखा जाता है। लेकिन व्रत साइंटिफिट रूप से भी काफी लाभकारी माना गया है। हालांकि आजकल लोग वजन घटाने से लेकर फिटनेस बढ़ाने तक कई चीजों के लिए व्रत करते हैं। आज हम आपको व्रत रखने के फायदे बताएंगे। अब आप न सिर्फ श्रद्धा और भक्ति के लिहाज से व्रत रखेंगे बल्कि हेल्थ के लिहाज से व्रत का लाभ उठा पाएंगे।
व्रत सेहत के लिए कितना फायदेमंत है जानें यहां:
1. शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है: व्रत करने का सबसे पहला फायदा ये है कि इससे बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ साफ हो जाते हैं।
2.वजन कम करे: व्रत रखने से वजन भी कम होता है। उपवास के दौरान फैट बर्निंग प्रोसेस तेज हो जाता है। जिससे चर्बी कम हो जाती है।
3.रोग प्रतिरोध की क्षमता बढ़ती है: व्रत रोग प्रतिरोध की क्षमता को बढ़ाती है। उपवास यानी व्रत से नई रोग प्रतिरोधक कोशिकाएं बनती हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती हैं।
6. कैंसर मरीजों के लिए फायदेमंद: यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया की एक रिसर्च की मानें तो कैंसर के मरीजों जो कीमोथेरेपी ले रहे हैं उनके लिए व्रत रखना बहुत फायदेमंद होता है।
7. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: व्रत रखने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में व्रत से काफी मदद मिलती है। पेट खराब होने पर व्रत भी कर सकते हैं।
8. हेल्दी एंड फ्रेस माइंड: व्रत करना दिमाग की हेल्थ के लिए भी अच्छा है। व्रत से डिप्रेशन और मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। तनाव एक बहुत बड़ी समस्या है जिसे व्रत करने से कम किया जा सकता है। व्रत से दिमाग स्थिर और शांत रहता है। अच्छी नींद आती है और आप हल्का महसूस करते हैं।
[ad_2]
Add Comment