[ad_1]
नई दिल्ली। सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। सुबह जल्दी उठने से हमारा शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। सूरज निकलने से पहले उठना बॉडी, माइंड और स्पिरिट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस वक्त उठने से माइंड और बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन पॉजिटिव रहता है। जबकि सूरज निकलने के बाद उठना नेगेटिव ब्लड सर्कुलेशन का कारण बनता है। सूर्य के उगने से पहले उठने की बात हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है। सूर्योदय से पहले उठने से शरीर और दिमाग फ्रेश रहता है और कब्ज व अपच की समस्या भी नहीं होता और पूरा दिन मूड फ्रेश रहता है। इससे व्यक्ति की पावर और कपैसिटी बढ़ती है। याददाश्त और नजर भी तेज होती है ।
सुबह जल्दी उठने के फायदे:
शरीर में होता है उल्लास
दुनिया भर में किए गए शोध बताते हैं कि सुबह जल्दी जागना और रात को जल्दी सो जाना हमारे शरीर को पर्याप्त आराम दिलाने में मदद करता है। पर्याप्त नींद कम शारीरिक और मानसिक तनाव के लिए सीधे असर डालता है। अगर आप जल्दी उठेंगे तो सोएंगे भी जल्दी ही, जो सेहत के लिए और बेहतर है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ्य होने के साथ- साथ उल्लास से भरा होता है। सुबह जल्दी उठने से शरीर का आलस खत्म होगा। आप काम जल्दी निपटाकर ऑफिस पर जल्दी फोकस करेंगे। ऐसे में आपका आउटपुट अच्छा होगा।
खुद के लिए मिलता है वक्त
हम इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कभी ठीक से खुद को वक्त नहीं दे पाते। खुद से बात किए मग महीनों और सालों गुजर जाते हैं। वहीं यदि हम सुबह जल्दी उठते हैं तो अपने लिए समय आसानी से निकल पाएँगे। जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तब आपके पास दिनचर्या शुरू होने से पहले कुछ घंटे होते हैं। इन घंटों को आप खुद को दे सकते हैं।
रात में अच्छी आती है नींद
सुबह जल्दी उठने से रात में अच्छी नींद आती है। इससे हम पर्याप्त नींद लेते हैं। पूरी नींद लेने से मोटापा समेत अन्य बीमारियां नहीं होती है। अच्छी नींद लेने से आपकी त्वचा प्राकृतिक रूपे से ग्लो करता है।
रहेंगे Healthy
जल्दी उठेंगे तो दिन में क्या खाना है, इसका प्लान बना सकेंगे। साथ ही ब्रेकफास्ट करने का समय भी होगा। वैसे भी नाश्ते से जो एनर्जी मिलती है, दिन भर की एक्टिविटीज उसी पर निर्भर रहती हैं।
[ad_2]
Add Comment