[ad_1]
मुंबई: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन 14 अगस्त, 2023 से शुरू हो गया है। जिसमें अमिताभ बच्चन एक बार फिर से छोटे परदे पर लोगों को करोड़पति बनाने में जुटे हुए हैं। अब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 15 को 21 साल के जसकरण सिंह के रुप में पहला कंटेस्टेंट मिल गया है, जो 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचने में सफल हो गए हैं। अब उनसे 7 करोड़ का कौन सा सवाल पूछा गया है? इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
#KaunBanegaCrorepati ke manch par puchhe jaate hain kayi sawal, par har baar poore desh ki nazarein aur dil ki dhadkane ruk jaati hain 7 crore ke sawal par!💓😮
Dekhiye #KaunBanegaCrorepati, 4th & 5th Sept, Somvaar-Mangalvaar raat 9 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision par. pic.twitter.com/ByqfNEjqkS
— sonytv (@SonyTV) August 31, 2023
हाल ही में जारी केबीसी के नए प्रोमो में दिखाया गया कि सीट से खड़े होते हुए अमिताभ बच्चन ने जसकरन के एक करोड़ रुपये जीतने की घोषणा की और उनके पास जाकर गले लगा लिया। इसके बाद ही जसकरन की जर्नी दिखाई गई, जिसमें वो बताते हैं कि को पंजाब के गांव खालड़ा के रहने वाले है।
बता दें, 16वें सवाल का सही जवाब देने वाले कंटेस्टेंट को 7 करोड़ रुपये की रकम मिलती है। अगर जसकरण ने इस सवाल का जवाब दे दिया तो वो 7 करोड़ रुपये जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बनेंगे। वरना वो एक करोड़ रुपये की धनराशि लेकर घर जाएंगे।
[ad_2]
Add Comment