[ad_1]
मुंबई : मशहूर टीवी एक्ट्रेस (TV Actress) तन्वी ठक्कर (Tanvi Thakkar) और आदित्य कपाड़िया (Aditya Kapadia) अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 19 जून को बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस तन्वी ने खुद इस गुडन्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल से एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें तन्वी और आदित्य अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में तन्वी और आदित्य को पालने में अपने बेटे को निहारते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। उन्होंने बेबी बॉय के चेहरे को हार्ट एमोजी से छिपा दिया है। तन्वी ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “19 जून 2023।” अब उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
बता दें कि तन्वी ठक्कर टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में अपनी भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। वहीं आदित्य कपाड़िया भी ‘झुमरू’ और ‘शाका लाका बूम बूम’ के लिए जाने जाते हैं। तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 फरवरी, 2021 को मुंबई के बांद्रा में कोर्ट मैरिज किए थे। 1 जनवरी 2023 को तन्वी ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट की थी।
[ad_2]
Add Comment