[ad_1]
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी (Arslan Goni) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सुजैन अर्सलान गोनी के साथ मैक्सिको वेकेशन ट्रिप पर हैं। जहां से वो लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। तस्वीरों और वीडियो में सुजैन और अर्सलान को एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है।
लेटेस्ट वीडियो में सुजैन खान और अर्सलान गोनी को बोटिंग करते हुए देखा जा सकता है। दोनों अपने फ्रेंड के साथ बोटिंग का लुफ्त उठा रहे हैं। वीडियो में सुजैन खान ब्लैक बिकिनी पहने बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। वहीं अर्सलान व्हाइट शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों को रोमांटिक होता हुआ देखा जा सकता है। सुजैन अर्सलान के गाल पर किस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा, “धूप, हंसी, और मेरे पसंदीदा लोगों के साथ अंतहीन यादें।” सुजैन खान के इस पोस्ट को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
बता दें कि ऋतिक रोशन से तलाक होने के बाद सुजैन खान अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट भी किए जाते हैं। वहीं एक्टर ऋतिक रोशन भी इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों अक्सर किसी भी मौके पर एकसाथ देखे जाते हैं।
मालूम हो कि साल 2000 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान शादी के बंधन में बंधे थे और 2014 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थी। दोनों के दो बच्चे रिहान और रिदान हैं। जिसकी परवरिश ऋतिक रोशन और सुजैन खान साथ मिलकर कर रहे हैं।
[ad_2]
Add Comment