[ad_1]
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का पहला ‘तुम क्या मिले’ (Tum Kya Mile) आज रिलीज कर दिया गया है। ये गाना सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। ‘तुम क्या मिले’ गाने को बर्फीली वादियों में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में आलिया भट्ट अलग-अलग रंग की साड़ियों में अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत रही हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है और प्रीतम ने इसे कंपोज किया है जबकि अमिताभ भट्टाचार्य ने गाने के लिरिक्स को लिखा है। घंटों पहले रिलीज इस गाने को अब तक चार लाख से अधिक व्यूज मिल चुका है। करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
[ad_2]
Add Comment