[ad_1]
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को सोमवार (22 जनवरी) को मुंबई (Mumbai) के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सैफ के कंधे और घुटने में फ्रैक्चर के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी अस्पताल में मौजूद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान सैफ अली खान के कंधे और घुटने में चोट लग गई है। इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, सैफ अली खान को कौनसी फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगी? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खान के कंधे और घुटने की सर्जरी कराई गई है।
यह भी पढ़ें
यह पहली बार नहीं है जब सैफ शूटिंग के दौरान घायल हुए हो। इससे पहले, एक बार उन्हें मुंह पर चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें 100 टांके लगे थे। जबकि, एक बार उनकी आंख में चोट लग गई थी। सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने कॉफी विद करण में कहा था कि सैफ एक बार अपने चचेरे भाई के साथ तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे थे। उसी समय तीर उनकी आंख में लगा। उस वक्त उन्हें आंख की सर्जरी करानी पड़ी थी। चोट लगने के कारण सैफ को कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
यह भी पढ़ें
फिलहाल, सैफ की हालत ठीक बताई जा रही है। उनके कंधे और घुटने की सर्जरी सफल रही। हालांकि, उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उनके जल्द होने की भी कामना कर रहे हैं।
बता दें सैफ जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ पैन-इंडिया फिल्म ‘देवारा’ में दिखाई देंगे। देवारा के निर्माताओं ने हाल ही में टीज़र जारी किया था जिसमें जूनियर एनटीआर एक क्रूर अवतार में नज़र आए थे। इस फिल्म में सैफ ‘भहीरा’ के किरदार में नजर आएंगे हैं।
[ad_2]
Recent Comments