[ad_1]
मुंबई : सलमान खान (Salman Khan) का लोकप्रिय रियालिटी शो (Reality Show) ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) में दिनों दिन एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ता ही जा रहा है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ 17 जून से जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर ऑनएयर हुआ है। वहीं हाल ही में इस शो को अपना पहला कैप्टन भी मिल गया है। फलक नाज इस शो की पहली कैप्टन हैं। वहीं अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
शो के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के साथ एक और स्टार बिग बॉस हाउस के सदस्यों की क्लास लगाते नजर आएंगे और वो कोई और नहीं बल्कि टीवी होस्ट और एक्टर मनीष पॉल (Manish Paul) हैं। जो रविवार को एंटरटेनमेंट का फुल ऑन धमाल करने आ रहे हैं। मनीष पॉल शो में बतौर गेस्ट पहुंचेंगे। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में मनीष पॉल के नजर आने की जानकारी @BiggBoss_Tak ने अपने ट्विटर हैंडल से दिया है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें
बता दें कि ‘बिग बॉस’ के वीकेंड का वार का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि इस दिन सलमान खान बिग बॉस हाउस मेंबर्स की जमकर क्लास लगाते हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को करण जौहर नहीं बल्कि सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसके पहले एपिसोड को करण जौहर ने होस्ट किया था। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का लेटेस्ट एपिसोड हर दिन रात 9 बजे जिओ सिनेमा पर फ्री में ऑनएयर होता है और इस ऐप पर दर्शक किसी भी वक्त यह शो देख सकते हैं।
BREAKING! Maniesh Paul to be seen on Bigg Boss OTT 2 with Salman Khan for the first Weekend Ka Vaar episode.#BiggBossOTT2 #BiggBoss_Tak
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) June 22, 2023
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आकांक्षा पुरी, आलिया सिद्दीकी, फलक नाज, अविनाश सचदेव, अभिषेक मल्हान, जद हदीद, जिया शंकर, मनीषा रानी, पलक पुरसवानी, बेबिका ध्रुव और साइरस ब्रोचा जैसे लोग बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। वहीं पुनीत सुपरस्टार को शो से 24 घंटे के भीतर ही आउट कर दिया गया था।
[ad_2]
Add Comment