[ad_1]
मुंबई: अपने डांसिंग स्किल के लिए मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही के डांस परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जाता है। नोरा के डांस मूव्स वायरल रहते हैं। हालांकि इस बार नोरा एक डांस परफॉर्मेंस के कारण फंसती नजर आ रही है। दर्शकों ने इस डांस को अश्लील मानते हुए नोरा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया।
I don’t think we are ready for Western culture…
Meanwhile- #NoraFatehi 👇pic.twitter.com/mcaGsTOq2L— The Last man🇮🇳 𝕩 (@the_last_man00) January 31, 2024
दरअसल, नोरा फतेही स्टार प्लस के पॉपुलर डांस शो ‘डांस प्लस प्रो’ में स्पेशल गेस्ट के तौर पर गई थीं। इस शो में रेमो डिसूजा, पुनीत पाठक और राघव जुयाल जज हैं। नोरा फतेही ने डांस प्लस के मंच पर अपने गाने ‘नाच मेरी रानी’ पर डांस किया। डांस के दौरान अचानक नोरा अपने शरीर पर बोतल का पानी गिराने लगीं, जिसे देखकर जज से लेकर दर्शक तक सभी हैरान रह गए। शायद किसी को उनसे ऐसा करने की उम्मीद नहीं थी। दर्शकों को नोरा की इस हरकत को अश्लील और वल्गर मानते हुए उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया।
Once a fan of Nora Fatehi for her grace and talent, but recent dance on national TV left me disappointed. Is this the right platform for such explicit display? Disheartened and offended. #Disappointed #NoraFatehi #FamilyShow https://t.co/C1mek1r9Xm
— Priya Vatsh (@Priyankavatsh) January 31, 2024
सोशल मीडिया पर आपत्ति जताते हुए यूजर्स ने कहा कि टीवी फैमिली एंटरटेनमेंट का जरिया है। अगर नोरा फतेही को यही सब करना हो तो उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने जौहर दिखाने चाहिए। कई यूजर्स ने शो के मेकर्स पर जानबूझ कर नोरा को इस तरह के डांस के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है। वहीं ऑडियंस को उनका डांस पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- नेशनल टीवी पर ये सब टेलीकास्ट हो रहा? वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं कभी नोरा के ग्रेस और टैलेंट की वजह से उसकी फैन थी, लेकिन उनके हाल की डांस परफॉर्मेंस ने काफी निराश किया। क्या ये सही प्लेटफॉर्म है इस तरह के डांस के लिए? इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- ये बिल्कुल भी फैमिली फ्रेंडली शो नहीं है। क्या हो रहा है?
[ad_2]
Recent Comments