[ad_1]
नवभारत डिजिटल टीम: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को शुक्रवार (22 मार्च) लप सांप और सांपों के जहर की खरीद-फिरोख्त मामले (Snake Venom Case) में बड़ी राहत मिली हैं। NDPS की लोअर कोर्ट ने एल्विश को 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत दी है।
एल्विश को बेल मिलने के बाद उनके वकील प्रशांत राठी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने कोर्ट को कहा एल्विश को इस केस में झूठा फंसाया गया है। उनके पास से NDPS एक्ट का कोई पदार्थ बरामद नहीं हुआ था। राहुल, जिसके पास से पुलिस को जहर मिला था, उसे पहले ही बेल मिल चुकी है।
#WATCH | Noida: YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav’s lawyer Prashant Rathi says, “The court has granted bail to him (Elvish Yadav) on two sureties of Rs 50,000 each…” pic.twitter.com/ffNromLhj5
— ANI (@ANI) March 22, 2024
सांप और सांपों के जहर की खरीद-फिरोख्त मामला
नोएडा पुलिस ने कोबरा कांड केस में 17 मार्च को यूटूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है रेव पार्टियों में सांप और उनके जहर को सप्लाई करते हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस ओटीटी के विनर पर ड्रग्स फाइनेंस करने का भी आरोप लगा है। इससे पहले जब पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, तब अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
[ad_2]
Recent Comments